12 दिसंबर। भारत के महान क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। युवराज सिंह ने अपना बर्थडे दोस्तों के साथ मनाया जिसमें जहीर खान भी शामिल हुए।

Advertisement

युवी एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाने गए जिसने अहम मौके पर बड़ी से बड़ी पारियां खेलकर भारत को ना सिर्फ संकट से निकाला बल्कि भारत को जीत भी दिलाई।

Advertisement

भले ही इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट से युवी दूर हैं लेकिन वर्ल्ड कप 2011 के दौरान किया गया उनका परफॉर्मेंस आजतक क्रिकेट फैन्स नहीं भूले हैं।

युवी ने अपने क्रिकेट करियर में वो कर दिखाया है जिसका सपना हर एक युवा क्रिकेटर देखता है। युवराज सिंह के 37वें बर्थडे के मौके पर महान सचिन तेंदुलकर ने एक खूबसूरत ट्विट किया।

सचिन ने युवी के उन संघर्षों को याद कर बधाई दी जिसके कारण वो क्रिकेट से दूर हो गए थे। सचिन ने युवी के बारे में लिखा कि मैदान के अंदर औऱ मैदान के बाहर हर बाधा पर काबू पाकर विजय बने। आप एक महान क्रिकेटर हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार