29 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंटरनेशनल मैचों  के लिए " अनाधिकारिक तौर पर" नंबर 10 जर्सी को रिटायर करने का निर्णय लिया है। जिसका मतलब है कि अब टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी वनडे या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 नंबर की जर्सी नहीं पहन पाएगा। 

Advertisement

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे वनडे करियर और एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 नंबर जर्सी पहनी थी। इसलिए इस नंबर को उनसे जोड़कर देखा जाता है। 

Advertisement

तेंदुलकर ने 24 साल लंबे करियर के बाद नवंबर 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मार्च 2012 में खेला था और तब ही उन्होंने आखिरी बार 10 नंबर जर्सी पहनी थी। 

इसके बाद 5 साल तक इस नंबर की जर्सी टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी ने नहीं पहनी। लेकिन अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहने हुए नजर आए। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और शार्दुल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। फैंस ने उनपर सचिन बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

इसके बाद शार्दुल ने वह नंबर छोड़कर 54 नंबर की जर्सी पहनना शुरु कर दिया। उन्होंने कहा था कि मैंने 10 नंबर की जर्सी पहनने के पीछे का कारण शार्दुल ठाकुर ने इसके पीछे न्यूमेरोलॉजी को वजह बताया है।  उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन के साल, महीने और तारीख के नंबरों को मिलाकर 10 आते हैं। इसीलिए उन्होंने 10 नंबर की जर्सी को चुना। दिलचस्प बात ये है कि सचिन तेंदुलकर के भी आंकड़े इसी तरह हैं। 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा “ यह अनावश्यक रूप से विवाद पैदा करता है और खिलाड़ियों की आलोचना की जाती है। तो इससे बेहतर है कि इस नंबर को अनाधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया जाए।  खिलाड़ी 10 नंबर की जर्सी इंडिया ए और लिस्ट ए मुकाबलों में पहन सकेंगे लेकिन इंटरनेशनल मैच में भारत का कोई खिलाड़ी यह नंबर नहीं पहन सकेगा।“

कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी से इस बारे में बात की है और सब ने मिलकर 10 नंबर की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपनी टीम की 10 नंबर की जर्सी रिटायर कर दी थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार