IPL 2026, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी अहम रन जोड़कर गुजरात को 200 रन के पार पहुंचाया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पहले विकेट के लिए सिर्फ 66 गेंदों में 118 रन जोड़ दिए।

Advertisement

साईं सुदर्शन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और 44 गेंदों में 84 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मध्य और आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने भी 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर तेजी से रन बटोरे और टीम के स्कोर को 229 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में बृजेश शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं रविंद्र जडेजा और यश पुंजा को 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, यश पुंजा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार