पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब (Saim Ayub) ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ दिया। उनके इस रिकॉर्ड शतक की मदद से पाकिस्तान ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गयी। 

Advertisement

इस शतक के साथ सैम ने वनडे में पाकिस्तान के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक (53 गेंद में) लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी की बराबरी कर ली है।

Advertisement

पाकिस्तान में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अफरीदी के नाम है। उन्होंने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर भी शाहिद अफरीदी है जिन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। इसके बाद अफरीदी तीसरे नंबर पर भी है। उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 53 गेंदों पर एक और शतक लगाया था। अब सैम अयूब ने 53 गेंद में शतक जड़ते हुए संयुक्त रूप से अफरीदी की बराबरी कर ली। 

वनडे में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी 

शाहिद अफरीदी: 1996 में 37 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ 

शाहिद अफरीदी: 2005 में 45 गेंदों में भारत के खिलाफ 

Advertisement

शाहिद अफरीदी: 2010 में 53 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ 

सैम अयूब: 2024 में 53 गेंदों में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 

शरजील खान: 2016 में  61 गेंदों में आयरलैंड के खिलाफ

Advertisement

ज़िम्बाब्वे पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 32.3 ओवर में 145 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन डायोन मायर्स ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 6 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अबरार अहमद ने हासिल किये। 3 विकेट आगा सलमान को मिले। एक-एक विकेट फैसल अकरम और सैम ने हासिल किये। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने यह मैच 18.2 ओवर में बिना विकेट खोये 148 रन बनाकर जीत लिया। सैम अयूब ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 62 गेंद में 17 चौको और 3 छक्कों की मदद से 113* रन की शतकीय पारी खेली। अब्दुल्ला शफीक ने 48 गेंद में 4 चौको की मदद से 32  रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार