इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पंजाब किंग्स की टीम भी 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। 

Advertisement

इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए लेकिन जब पंजाब की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत से ही टीम विकेट गंवाती रही और अंत तक आते-आते पंजाब की टीम 18.2 ओवरों में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और आरसीबी ने ये मैच 24 रन से जीत लिया। इस मैच में हार के बाद पंजाब के कप्तान सैम करन ने बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है।

Advertisement

सैम करन ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगा कि हमने एक ग्रुप के रूप में अच्छी गेंदबाजी की। जिस तरह से उन्होंने खेला, उसके लिए फाफ और विराट को श्रेय, लेकिन मुझे लगता है कि हमने उन्हें ज्यादा दूर नहीं जाने दिया, लेकिन हम बल्ले से अच्छे नहीं थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, हमने काफी विकेट गंवाए, कुछ रन आउट भी हुए। बारिश भी एक वजह थी। विकेट आज अच्छा था, हम शायद पीछे मुड़कर कुछ खिलाड़ियों के आउट होने पर पछताएंगे, लेकिन हम शनिवार को वापस आएंगे। हम शनिवार को मुंबई में खेल रहे हैं, वहां का विकेट अच्छा है और हम वहां खेलने को लेकर उत्साहित हैं।'

इस मैच की बात करें तो आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली ने कप्तानी की और उन्होंने फाफ के साथ मिलकर पहले तो बल्ले से धमाल मचाया और बाद में अपनी कप्तानी से आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज अपनी आग उगलती गेंदबाजी के दम पर विपक्षी टीम को घुटने पर ले आए। सिराज ने अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार