कोलंबो, 1 जुलाई | श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को विशेष जांच समिति ने पूर्व खेल मंत्री द्वारा दिए गए 2011 वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स होने के बयान को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Advertisement

डेली मेल डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, संगाकारा को विशेष समिति ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस वर्ल्डकप में संगाकारा टीम के कप्तान थे। इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर उपुल थरंगा से भी समिति ने मंगलवार को पूछताछ की है।

Advertisement

न्यूजफस्र्ट डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, थरंगा विशेष जांच समिति के सामने पेश हुए।

थरंगा ने उस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए थे और जहीर खान का शिकार बने थे।

थरंगा से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा से कथित तौर पर मंगलवार को तकरीबन छह घंटे पूछताछ की गई थी।

खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगमागे ने दावा किया था 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच फिक्स था।

Advertisement

उन्होंने कहा था, "2011 वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था,मैं अपनी बात पर कायम हूं। यह तब हुआ था जब मैं खेल मंत्री था।"

उन्होंने पिछले महीने कहा था, "मैं हालांकि देश की खातिर जानकारी साझा नहीं कर सकता। भारत के खिलाफ 2011 में खेला गया मैच, हम जीत सकते थे, लेकिन वो फिक्स था।"

उन्होंने कहा था, "मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं और मैं इस पर बहस करने को भी तैयार हूं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मैं कहीं इसमें किसी क्रिकेटर को न शामिल कर दूं। हालांकि एक निश्चित समूह मैच को फिक्स करने में शामिल जरूर था।"

Advertisement

इन आरोपों के बाद 2011 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगाकारा ने इस मामले में सबूत मांगे थे।

उन्होंने कहा था, "फिर किसी को अटकलें लगाने नहीं चाहिए और इसकी गहराई में जाना चाहिए। यही कड़ी कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।"

श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान महेला जयावर्धने ने लिखा था, "चुनाव पास में हैं तो लगता है कि सर्कस शुरू हो गया है। नाम और सबूत।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार