8 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 10 में पुणे सुपरजाएंट के फ्रेंचाइज मालिक संजीव गोयनका आईपीएल 2018 में एक बार फिर किसी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मीडिया में आई खबरों की माने तो संजीव गोयनका अगले साल आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीद सकते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

पुणे सुपरजाएंट ने आईपीएल 2017 में कमाल का खेल दिखाया था और फाइनल में पहुंची थी। अब जब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई की टीम आईपीएल में वापसी कर रही है तो पुणे और गुजरात की टीम अब आईपीएल 2018 का हिस्सा नहीं रहेगी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

मुंबई मिरर में छपी खबर की मानें तो संजीव गोयनका उन लोगों में शामिल हैं जो राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खबर में ये भी बताया गया है कि संजीव गोयनका राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के 40 फीसदी शेयर रखने वाले सह मालिक मनोज बदाले से इस बारे में बात करने कि लिए लंदन गए थे।

हालांकि संजीव गोयनका ने इस खबर पर अपनी सहमती नहीं दिखाई है। उन्होंने लंदन जाने पर कहा है कि यहां उनकी कंपनी के 4000 लोग काम करते हैं और मैं लंदन काम के सिलसिले में आया हूं। इसके अलावा संजीव गोयनका ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वो भारत के मैच को देखने भी जाएगें। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यदि वो राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज को नहीं खरीद पाए तो कुछ हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी कोशिश करेंगे।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार