4 अगस्त। इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत को 31 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
Advertisement
Advertisement
इंग्लैंड ने चौथी पारी में भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 54.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर होकर मैच गंवा बैठी।
गौरतलब है कि इस टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक शतक और अर्धशतक भी जमाया है। दूसरी पारी में कोहली 51 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने।
इंग्लैंड की जीत के बाद इंग्लैंड की खूबसूरत महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने ट्विट कर इंग्लैंड टीम को बधाई दी है और साथ ही कहा कि सीरीज में अब और भी दिलचस्पी आ गई है।
Advertisement