T20 World Cup 2026, USA vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैतेजा मुक्कमल्ला ने जिम्मेदारी संभालते हुए यूएसए की पारी को मजबूती दी। उनके साथ शुभम रंजने की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने नीदरलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। हरमीत सिंह की घातक स्पिन और शैडली वैन शल्कविक की सटीक गेंदबाजी के सामने नीदरलैंड पूरी तरह बिखर गई।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला शुक्रवार (13 फरवरी) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

यूएसए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शायन जहांगीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल और सैतेजा मुक्कमल्ला ने पारी संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की अहम साझेदारी की। मोनांक पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि मुक्कमल्ला ने धैर्य के साथ अर्धशतक पूरा किया।

मुक्कमल्ला ने शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 79 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके बाद शुभम रंजने ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए और चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर यूएसए का स्कोर 196 रन तक पहुंचा दिया।

नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि काइल क्लेन, फ्रेडरिक क्लासेन और लोगन वैन बीक को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। माइकल लेविट (3) और मैक्स ओडॉउड (13) सस्ते में आउट हो गए, वहीं कॉलिन एकरमैन खाता भी नहीं खोल सके। बास डी लीडे 17 गेंदें 20 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 14 गेंदं 20 रन ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कुल मिलाकर नीदरलैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा और 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, जिसके चलते टीम 103 रन पर ही सिमट गई।

Advertisement

यूएसए के लिए गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद मोहसिन ने 2 और नौस्थुश केन्जीगे ने 1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर यूएसए ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में शुरुआती दो मुकाबलों में हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की और 2 अंकों के साथ अंकतालिका में खाता खोला।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार