Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज सऊद शकील (Saud Shakeel) ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए शतक पूरा किया। शकील के टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक है। शकील ने इस शतकीय पारी के दौरान कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

टेस्ट में 20 पारी के बाद पाक के लिए सबसे ज्यादा रन

Advertisement

पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट पारी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शकील ने अपने नाम कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक उनके 20 पारी में 1097 रन हो गए हैं। इस  मामले में उन्होंने पूर्व बल्लेलबाज सईद अहमद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 20 पारियों में 54.37 की औसत से 1033 रन बनाए थे।  971 रन के साथ जावेद मियांदाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन

शकील टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में भी उन्होंने सईद अहमद की ही बराबरी की है।

दिसंबर 2022 में टेस्ट डेब्यू करने वाले शकील का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट पारी में अब तक नौ पचास प्लस स्कोर बना लिए हैं। बता दें कि इस सीरीज के लिए वह पाकिस्तान टीम के उप-कप्तान हैं। 

Advertisement

गौरलतब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही थी और 16 रन के  कुल स्कोर तक अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद औऱ बाबर आजम सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शकील ने सईम अयूब (56) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। फिर मोहम्मद रिजवान के साथ पांचवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार