Pakistan vs Australia Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में खेला गया तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में दोनों ओपनिंग बल्लेबाज ने जमकर रन बटोरे। कुल तीन पारियों का खेल हुआ और तीनों बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एक टेस्ट मैच में तीन पारियों में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है।  

Advertisement

पाकिस्तान के लिए इमाम-उल हक और अब्दुला शफीक ने पहली पारी में 105 रन औऱ दूसरी पारी में नाबाद 252 रन की ओपनिंग साझेदारी की। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में डेविड वॉर्नर औऱ उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। 

Advertisement

75 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट की तीनों पारियों में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। 1947 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में तीन पारियों में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी। 

इसके अलावा 51 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। आखिरी बार यह कारनामा 1971 के  इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट और जॉन एड्रिच ने किया था। एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बॉयकॉट और एड्रिच ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार