7 मार्च, डुनेडिन (CRICKETNMORE) रॉस टेलर (नाबाद 181) की 'रिकॉर्ड' शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में जीत हासिल कर अब न्यूजीलैंड ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने नौ विकेट के नुकसान पर 335 रनों का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाकर हासिल कर लिया। 

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टॉ (138) और जोए रूट (102) ने शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, जेसन रॉय ने 44 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 

इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन मुनरो को दो सफलताएं मिली। टिम साउथी ने भी एक विकेट लिया। 

Advertisement

इस शानदार जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर रॉस टेलर को अपने ही अंदाज में बधाई दी। सहवाग ने रोस टेलर के लिए लिखा' वाह दर्जी जी, यह कमाल की पारी थी. मास्टर जी- रॉस टेलर।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार