5 दिसंबर। टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन आज अपना 33वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पिछले कई सालों में टीम इंडिया को मिली कामयाबी में धवन ने अहम रोल निभाया है।
Advertisement
शिखर धवन के बर्थडे पर हर क्रिकेट फैन्स से लेकर क्रिकेट पंडित बधाई दे रहे हैं तो वहीं सहवाग हमेशा की तरह अपने अंदाज में धवन को बर्थडे विश किया है।
Advertisement
सहवाग ने शिखर धवन के मूंछों की तारीफ की है। सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि 'मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी वरना शिखर धवन जैसी'
गौरतलब है कि धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे।