पाकिस्तान सुपर लीग(PSL) का 12वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स(Lahore Qalandars) और इस्लामाबाद यूनाइटेड(Islamabad United) के बीच खेला गया था। इस मैच मे इस्लामाबाद के कप्तान शादाब खान(Shadab Khan) ने बॉलिंग और बैटिंग दोनों से ही अपने जलवे दिखाए हालांकि उनकी टीम इसके बावजूद भी ये मैच 8 रनों से हार गई। लेकिन इसी बीच उनके बल्ले से एक गज़ब का शॉट देखने को मिला, जिसे देखकर सभी के मुंह खुले के खुले रह गए और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल ये शॉट इस्लामाबाद की बैटिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। ये ओवर लाहौर की टीम के लिए रउफ करने आए थे, उनकी पांचवीं बॉल फुल टॉस रही जिसपर शादाब ने घुटने पर बैठकर स्कूप शॉट खेल दिया। ये शॉट इतना शानदार था कि सीधा विकेटकीपर के ऊपर से छक्के के लिए बॉउंड्री पार चला गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

शादाब खान ने इस मैच में पहले बॉलिंग करते हुए लाहौर कलंदर्स के चार बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में फंसाकर पेवेलियन की तरफ का रास्ता दिखाया था, वहीं उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 20 रन ही खर्च थे। जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान इस खिलाड़ी ने 32 बॉल पर 52 रन ठोक दिये और अपनी इनिंग में 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

मैच की बात करें तो इस्लामाबाद की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद लाहौर की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में इस्लामाबाद की टीम सिर्फ 166 रन ही बना सकी और मैच 8 रनों से हार गई। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार