कप्तान शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने सोमवार (16 जनवरी) को खेले गए अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 122 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारत के 219 रनों के जवाब में यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी है।

Advertisement

शेफाली औऱ श्वेता की तूफानी पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही। शेफाली औऱ श्वेता की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 111 रन जोड़े। इसके बाद श्वेता औऱ ऋषा घोष के बीच भी दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई।

शेफाली ने 34 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली, वहीं श्वेता ने 49 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके जड़े। इसके अलावा ऋषचा घोष ने 29 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जिसकी बदौल भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

यूएई ने पहले ओवर के बाद ही डाले हथियार

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई टीम को पहले ओऴर में 17 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद यूएई के बल्लेबाज रनों की रफ्तार को नहीं बढ़ा सके औऱ टीम सैकड़े के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। महिका गौड़ ने सबसे ज्यादा 26 रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: LIVE Score

भारत के लिए शभनम एमडी,तीतास साधु, मंनत कश्यप औऱ पार्शवी चोपड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार