भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने शनिवार (8 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप 2022 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शेफाली ने 44 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और दो छ्क्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली।

Advertisement

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शेफाली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने 18 साल 253 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

Advertisement

शेफाली ने भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को पीछे छोड़ा। रोड्रिग्स ने 21 साल 111 दिन की उम्र में 1000 टी-20 इंरनेशनल रन पूरे किए थे। 

बता दें कि मार्च 2021 के बाद से इस फॉर्मेट में यह शेफाली का पहला अर्धशतक है। पारियों की बात की जाए तो शेफाली 43 पारी में इस आंकड़े तक पहुंची हैं। 

शेफाली ने स्मृति मंधाना की जोड़ी ने साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 96 रन जोड़े। भारत के लिए महिला टी-20 में 10 पचास प्लस पार्टनरशिप करने वाली भारत की पहली जोड़ी बन गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार