Shafali Verma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (DC-W vs GG-W) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) अपने बैट से धमाल मचाकर एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।

Advertisement

WPL में 900 रन: 21 साल की शेफाली गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 रनों की पारी खेलती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग में अपने 900 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ WPL टूर्नामेंट में ये कारनामा करने वाली सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल नेट साइवर-ब्रंट (31 मैचों में 1101 रन), मेग लैनिंग (28 मैचों में 982 रन), एलिस पेरी (25 मैचों में 972 रन), और हरमनप्रीत कौर (29 मैचों में 945 रन) ने ही WPL में 900 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।

Advertisement

WPL में छक्कों की हाफ सेंचुरी: दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी पारी में एक छक्का लगाती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में छक्कों की खास हाफ सेंचुरी पूरी करने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल शेफाली के नाम WPL के 28 मैचों में 49 छक्के दर्ज हैं, वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के मारने वालीं खिलाड़ी हैं।

एशले गार्डनर को पछाड़ने का मौका: महिला प्रीमियर लीग में शेफाली के नाम 6 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं। ये दाएं हाथ की बल्लेबाज़ अगर गुजरात जायंट्स के खिलाफ भी अर्धशतक ठोकती हैं तो वो WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में एशले गार्डनर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगी।

बताते चले कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर संयुक्त रूप से मेग लैनिंग (WPL में 9 अर्धशतक), हरमनप्रीत कौर (WPL में 9 अर्धशतक), और नेट साइवर-ब्रंट (WPL में 9 अर्धशतक) मौजूद हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एलिस पेरी (WPL में 8 अर्धशतक) और तीसरे नंबर पर एशले गार्डनर (WPL में 6 अर्धशतक) और शेफाली वर्मा (WPL में 6 अर्धशतक) हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

WPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा,  लौरा वोलवार्ड, दीया यादव, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), लिजेल ली, ममता मदिवाला (विकेट कीपर), नंदनी शर्मा, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, श्री चरणी, मिन्नू मणि, अलाना किंग, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार