Shafali Verma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का तीसरा मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI-W vs DC-W) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में DC की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) एक बेहद ही खास हाफ सेंचुरी पूरी करके इतिहास रच सकती हैं।

Advertisement

WPL में छक्कों की हाफ सेंचुरी: 21 साल की शेफाली वर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पारी में एक छक्का लगाती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में छक्कों की खास हाफ सेंचुरी पूरी करने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। जान लें कि फिलहाल शेफाली के नाम WPL के 27 मैचों में 49 छक्के दर्ज हैं, वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के मारने वालीं खिलाड़ी हैं।

Advertisement

WPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालीं खिलाड़ी

  • शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) - 27 मैचों 27 पारियों में 49 छक्के
  • ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 27 मैचों की 25 पारियों में 30 छक्के
  • एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स) - 25 मैचों में 25 पारियों 26 छक्के
  • एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 25 मैचों की 25 पारियों में 25 छक्के
  • किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स) - 25 मैचों की 24 पारियों में 24 छक्के 

मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: 21 साल की शेफाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए महिला प्रीमियर लीग में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वालीं बल्लेबाज़ हैं। WPL 2026 के सीजन में जैसे ही वो 88 रन बना लेंगी, वैसे ही ऑस्ट्रेलिया की महान खिलाड़ी मेग लैनिंग को पीछे छोड़कर DC के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं खिलाड़ी बन जाएंगी। बता दें कि मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 27 मैचों में 952 रन बनाए हैं, हालांकि अब वो DC की टीम से अलग हो गईं हैं। दूसरी तरफ शेफाली वर्मा के नाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए फिलहाल 27 मैचों में 865 रन दर्ज हैं।

WPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी स्क्वाड : जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा,  लौरा वोलवार्ड, दीया यादव, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), लिजेल ली, ममता मदिवाला (विकेट कीपर), नंदनी शर्मा, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, श्री चरणी, मिन्नू मणि, अलाना किंग, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार