India Women vs South Africa Women World Cup Final: भारत की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shafali Verma )ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025  के फाइनल मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से गजब रिकॉर्ड  बना दिया। 

Advertisement

वर्मा ने पहले ओपनिंग बल्लेबाजी में कमाल करते हुए 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया और सात ओवर में 36 रन देकर दो विकेट हासिल की। वह पुरुष और महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी क्रिकेटर बनी। जिन्होंने फाइनल मुकाबले में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली हो और गेंदबाजी में दो या उससे ज्यादा विकेट लिए हों।

Advertisement

शेफाली से पहले यह कारनामा श्रीलंका के अरविंदा डी सिल्वा ने किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में बल्लेबाजी  में 124 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 42 रन देकर 3 विकेट लिए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि शेफाली पहले वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थी। प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया है और वह सेमीफाइनल में पहली बार खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार