29 फरवरी। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर शेफाली वर्मा की तारीफ की है और कहा है कि वह इस युवा बल्लेबाज को बड़े शॉट्स खेलने से नहीं रोकतीं। शेफाली ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार फिर अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया। 16 साल की इस युवा बल्लेबाज ने 34 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली।

Advertisement

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, "शेफाली उस तरह की खिलाड़ी हैं जो बड़े शॉट्स खेलना पसंद करती हैं और हमें उन्हें ऐसा करने से रोकते नहीं हैं। उन्हें यह करते रहना जारी रखना चाहिए। उन्हें अपने खेल का लुत्फ लेते रहना चाहिए।"

Advertisement

भारतीय महिला टीम ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के लीग चरण का अंत ग्रुप-ए में पहले स्थान पर रहते हुए किया है। टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। कप्तान चाहती हैं कि टीम इस फॉर्म को सेमीफाइनल में भी बरकरार रखे।

उन्होंने कहा, "जब आप जीत रहे होते तो लय बनाए रखना जरूरी होता है। आप काफी मेहनत करते हो, इसलिए आप इस लय को गंवाने का नुकसान नहीं उठा सकते।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार