Shafali Verma Record: महिला एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल गुरुवार, 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Semi Final) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर दिग्गजों की एक एलीट में शामिल हो सकती हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 22 साल की शेफाली भारतीय टीम की एक अहम सदस्य हैं, जो कि देश के लिए अब तक 7 टेस्ट, 32 वनडे और 114 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। वो महिला टी20 एशिया कप के टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के लिए 14 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 36 की औसत 140 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं।

खास बात ये है कि यहां से शेफाली सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन बनाने में सफल होती हैं, तो महिला एशिया कप में अपने 500 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ इस टूर्नामेंट में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी। गौरतलब है कि अब तक भारत की स्मृति मंधाना, श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और भारत की ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ये कारनामा किया है।

महिला एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना - 27 मैचों की 22 पारियों में 631 रन
  • चमारी अट्टापट्टू - 24 मैचों की 24 पारियों में 623 रन
  • हरमनप्रीत कौर - 28 मैचों की 25 पारियों में 604 रन
  • शेफाली वर्मा - 14 मैचों की 14 पारियों में 470 रन
  • निगर सुल्ताना - 23 मैचों की 20 पारियों में 444 रन

बात करें साल 2026 के महिला एशिया कप में शेलाफी वर्मा के प्रदर्शन की तो उन्होंने 3 मैचों में 34.66 की औसत और 176.27 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं। इसके अलावा शेफाली ने 3 मैचों में 4 ओवर गेंदबाज़ी करके 1 विकेट भी चटकाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार