पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से रमीज़ राजा की छुट्टी होने के बाद नजम सेठी ने कमान संभाली है और नजम सेठी के पीसीबी चेयरमैन बनते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीन को हटाकर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को अंतरिम चीफ सेलेक्टर बना दिया गया है और अफरीदी भी इस भूमिका में सुपरएक्टिव नजर आ रहे हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने इस दौरान एक बड़ा ऐलान किया है जिसने युवा पाकिस्तानी खिलाड़ियों में एक तरह से खौफ पैदा कर दिया है। अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए टी20 टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जिनका स्ट्राइक रेट 135 या इससे ज्‍यादा होगा। अफरीदी के इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में ऐसा कोई शख्स नहीं आया था जिसने कभी ऐसा बयान देने के बारे में सोचा भी हो।

Advertisement

घरेलू टी20 टूर्नामेंट में जिन बल्लेबाज़ों का स्ट्राइक रेट 135 से कम होगा, उन्हें पाकिस्तान की नेशनल टीम में जगह नहीं मिलेगी। ये बात समझ आ गई है लेकिन अफरीदी के इस फरमान के बाद पाकिस्तान के दोनों टी-20 ओपनर्स कप्‍तान बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान की सोच में कितना बदलाव आता है ये देखने वाली बात होगी क्योंकि इन दोनों का ही स्ट्राइक रेट टी-20 फॉर्मैट में सवालों के घेरे में रहा है और अब अफरीदी के इस बयान के बाद इन दोनों की जगह भी खतरे में पड़ सकती है।

एशिया कप और टी20 वर्ल्‍ड कप में इन दोनों पाकिस्तानी ओपनर्स के स्ट्राइक रेट पर काफी बात हुई थी और कई एक्सपर्ट्स ने तो बाबर को ओपनिंग से हटाने तक की बात कह दी थी। इतना ही नहीं टी-20 वर्ल्‍ड कप के दौरान खुद अफरीदी भी कह चुके हैं कि कप्तान बाबर आज़म को मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करनी चाहिए। अब कमांड अफरीदी के हाथ में हैं और ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये मापदंड सिर्फ घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों पर ही लागू होगा या पाकिस्तान की टी-20 टीम में खेल रहे स्टार खिलाड़ियों को भी अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ाना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार