पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने आईसीसी पर भारत को अनुचित समर्थन करने का आरोप लगाया है। समा टीवी शो में बोलते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा, 'आपने देखा कि जमीन कितनी गीली थी। लेकिन आईसीसी का झुकाव भारत की ओर है। वो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत किसी भी कीमत पर सेमीफाइनल में पहुंचे। अंपायर भी वही थे जिन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान अंपायरिंग की थी ऐसा लगता है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार मिलेगा।'

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, 'इतनी ज्यादा बारिश हुई थी। लेकिन, खेल ब्रेक के तुरंत बाद फिर से शुरू हो गया। यह बहुत स्पष्ट है कि कई चीजें इसमें शामिल थीं आईसीसी, भारत वो मैच खेल रहा था, इसके साथ जो दबाव आता है उसमें कई कारक शामिल होते हैं। लेकिन, लिटन दास की बल्लेबाजी कमाल की थी। उन्होंने पॉजिटिव क्रिकेट खेला। छह ओवर के बाद हमें लगा कि अगर बांग्लादेश ने और 2-3 ओवर तक विकेट नहीं गंवाए होते तो वे मैच जीत जाते। कुल मिलाकर बांग्लादेश द्वारा दिखाई गई लड़ाई शानदार रही।'

Advertisement

बता दें कि ये रिएक्शन तब सामने आया जब बारिश से बाधित टी20 विश्व कप मैच में भारत ने बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 का स्कोर बनाया था। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटन दास के 21 गेंदों में अर्धशतकीय पारी के बदौलत मैच में मजबूत पकड़ हासिल कर ली थी।

हालांकि, बांग्लादेश के सात ओवर में 66/0 पर पहुंचने के बाद बारिश ने खेल को बाधित कर दिया। बांग्लादेश को जिसके बाद 16 ओवरों में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस का मानना है कि बारिश से पिच गीली होने के बावजूद आईसीसी ने जानबूझकर मैच शुरू करवाया क्योंकि अगर मैच दोबारा शुरू ना होता तो भारत इस मुकाबले को हार जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार