पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपनी घरेलू सरज़मीं पर वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करके एक बार फिर से अपना दबदबा कायम रखा है। इस वनडे सीरीज में पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस ने वेस्ट इंडिया के खिलाफ डेब्यू किया लेकिन वो अपना असर छोड़ने में असफल रहे। तीनों मैचों की दो पारियों में हारिस सिर्फ छह रन बना पाए। यही कारण है कि कई दिग्गज उनके चयन पर सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को लगता है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2022 (PSL) में प्रदर्शन के आधार पर वनडे मैचों के लिए एक खिलाड़ी का चयन करना गलत है और इसी लिए उन्होंने मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम के इस फैसले को "मूर्खतापूर्ण निर्णय" तक कह दिया। 21 वर्षीय हारिस ने सिर्फ पांच पीएसएल मैचों में 186.51 के स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक की मदद से 166 रन बनाए थे, लेकिन लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 23 मैचों में 34.0 के औसत और 101.68 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 544 रन बनाए हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के बाद, पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भी वनडे टीम में हारिस के चयन के लिए चयनकर्ताओं को फटकार लगाई थी और अब अफरीदी ने इसी वजह से चयन समिति पर सवाल उठाए हैं। समां टीवी के साथ बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, “ये इन लोगों द्वारा एक मूर्खतापूर्ण निर्णय था। मैं रमीज़ राजा से ये नहीं कहूंगा लेकिन अगर मोहम्मद वसीम सुन रहे हैं, तो मैं उनसे इस तरह के कदम न उठाने के लिए कहता हूं। आप एक ऐसे खिलाड़ी का वनडे में चयन क्यों कर रहे हैं जिसने सिर्फ दो टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया हो? क्या पाकिस्तान की कैप हासिल करना इतना आसान है?"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “मैं भी युवा खिलाड़ियों को शामिल करने का समर्थन करता हूं लेकिन कम से कम उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने दो। आपके पास सरफराज और रिजवान भी हैं। ऐसा नहीं है कि रिजवान का क्रिकेट खत्म हो गया है कि आप दूसरे खिलाड़ी को लेकर आए हैं। उसे कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। रिजवान को वनडे क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए, जैसा कि वो टी20 क्रिकेट में करते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार