14 अगस्त,नई दिल्ली। बाबर आजम पिछले काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के बेस्ट बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की क्लास और टेकनीक की बदौलत सफलता हासिल की और बेस्ट गेंदबाजी के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। जिसके चलते उनकी तुलना विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से होने लगी है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि कोहली और स्मिथ के स्तर तक पहुंचने के लिए बाबर को अभी लंबा रास्ता तय करना है। 

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने बीबीसी स्पोर्ट्स से बातचीत मे कहा, “ कोहली औऱ स्मिथ ने जो मानक तय किए हैं, उनकी बराबरी करने के लिए बाबर को अपनी अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तबदील करना होगा। बाबर के पास सही कौशल है लेकिन उन्हें एक महान खिलाड़ी बनने के लिए उसे निखारने की जरूरत है।”

Advertisement

अफरीदी ने आगे कहा, “उसमें बहुत टैलेंट हैं और वह टीम की रीढ़ की हड्डी है, लेकिन उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होंगी। बाबर अगर कोहली, रूट, स्मिथ औऱ एबी डी विलियर्स जैसे बनना चाहते हैं तो उन्हें अपने अर्धशतकों को शतकों में तबदील करना होगा।”

बाबर ने अब तक पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 74 वनडे और 38 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं औऱ क्रमश: 1924, 3359 और 1471 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार