कराची, 9 मई (CRICKETNMORE)| अपनी आत्मकथा में हैरान करने वाले खुलासे करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के समर्थन में पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर उतर आए हैं।

Advertisement

अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में लिखा है कि टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। अपनी बात का उदाहरण देते हुए अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कोच जावेद मियांदाद ने उन्हें 1999 में भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेने दिया था। 

Advertisement

अफरीदी के इस खुलासे में अख्तर ने उनका समर्थन किया है और कहा है कि उन्हें भी अपने समय में सीनियर खिलाड़ियों से बुरा व्यवहार मिला। 

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अख्तर के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि अफरीदी ने अपनी किताब में खराब व्यवहार के बारे में कम लिखा है। मैंने इस तरह की हरकतें अपनी आंखों से देखी हैं और मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं।"

 

अफरीदी ने साथ ही लिखा है कि मियांदाद ने मैच के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में अपनी तारीफ करने को कहा था जिसके बाद अफरीदी के दिल में मियांदाद को लेकर इज्जत खत्म हो गई थी। 

अख्तर ने कहा कि बाद में उन 10 खिलाड़ियों ने इन दोनों से माफी मांगी थी। 

Advertisement

अख्तर के मुताबिक, "बाद में कुछ वर्षो बाद, उमराह जाने से पहले उन 10 खिलाड़ियों ने हम दोनों से माफी मांगी।"

अपने अतीत के अनुभव को बयां करते हुए अख्तर ने कहा कि चार खिलाड़ी एक बार उन्हें मारने तक आ गए थे। 

उन्होंने कहा, "एक बार आस्ट्रेलिया दौरे के समय, चार खिलाड़ियों ने मुझे बल्ले से मारने का प्रयास किया।"

Advertisement

इससे पहले, इमरान फरहत ने अफरीदी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि वह एक मतलबी खिलाड़ी थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार