आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाईजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को रिलीज़ करके फैंस को हैरान कर दिया है। सैम करन को रिलीज़ करना तो समझ में आता है लेकिन शाहरुख को रिलीज़ करके पंजाब ने सचमुच एक बड़ा फैसला किया और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी इस फैसले से हैरान रह गए।

Advertisement

आकाश का मानना है कि पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले शाहरुख खान को रिलीज करने का गलत फैसला लिया है और अब वो दोबारा उन्हें मिनी ऑक्शन में नहीं खरीद पाएंगे। पंजाब फ्रेंचाइजी ने शाहरुख को 9 करोड़ की भारी भरकम कीमत में हासिल किया था। हालांकि, शाहरुख अपनी कीमत के साथ आईपीएल 2023 में इंसाफ नहीं कर पाए थे। उन्होंने 13 पारियों में 22.29 की औसत से सिर्फ 156 रन बनाए थे और शायद इसी प्रदर्शन के चलते पंजाब ने ये बड़ा फैसला लिया।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने कहा, "उन्होंने (पंजाब किंग्स) सैम करन को नहीं छोड़ा है। उन्होंने शाहरुख (खान) को छोड़ दिया है। ये मेरी समझ से परे है। मैं मानता हूं कि वो नौ करोड़ का खिलाड़ी था, आप थोड़ा पैसा बचा सकते हैं, लेकिन आप उसे वापस नहीं खरीद पाएंगे। कोई ना कोई उसे ले जाएगा। दिल्ली (कैपिटल्स) उसे चुन सकती है क्योंकि उन्हें निचले-मध्य क्रम के बल्लेबाज की जरूरत है। इसलिए वो उस पर बहुत पैसा खर्च कर सकते हैं। शाहरुख खान फिर से 10 करोड़ में बिकेंगे और पंजाब को वो नहीं मिलेगा।''

Also Read: Live Score

26 नवंबर को जब सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की तो काफी उठा-पटक देखने को मिली। सबसे ज्यादा सस्पेंस हार्दिक पांड्या को लेकर था क्योंकि पहले तो गुजरात टाइटंस की टीम ने उन्हें अपनी टीम में रिटेन कर लिया लेकिन कुछ घंटों बाद ही ये खबर आई कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात से ट्रेड कर लिया है जिसका मतलब ये है कि अब पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और हो सकता है कि वो मुंबई की कप्तानी भी करते दिखें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार