लंदन,20 जून | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अवसंरचनात्मककंपनी जीएमआर ने दक्षिण अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल लीग में निवेश किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

IN PICS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

शाहरुख इसके साथ ही तीन टीम के मालिक बन गए हैं। कोलकाता के अलावा वह कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के मालिक हैं।  शाहरुख को ग्लोबल लीग में केप टाउन की फ्रेंचाइजी मिली है। इसकी टीम की घोषणा अभी की जानी है लेकिन टीम के पास ज्यां पॉल ड्यूमिनी के रूप में मार्की खिलाड़ी है।

Advertisement

IN PICS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

जीएमआर के पास आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का मालिकाना हक है। जीएमआर ग्रुप ने इससे पहले प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की टीम लखनऊ को खरीदा है।  जीएमआर को जोहानिसबर्ग की फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक मिला है। इस टीम के सदस्यों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन इसके पास कागिसो रबाडा के रूप में मार्की खिलाड़ी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार