23 फरवरी, (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने चोट के कारण मैदान कुछ दिनों तक बाहर रहने के बाद वापसी कर ली है। शाकिब चोट के चलते हाल में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में शामिल नहीं हो पाए थे। 

Advertisement

खबरों के अनुसार शाकिब भारत और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इन तीनों देशों के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। जिसका नाम निधास ट्रॉफी रखा गया है। 

Advertisement

शाकिब ने गुरुवार (22 फरवरी) को जिम में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बिताया। हालांकि उन्होंने गेंद और बल्ले से कोई प्रैक्टिस नहीं की। उन्हें पूरी ट्रेनिंग करने के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा। 

 

शाकिब ने कहा. “ मैं अब बेहतर स्थिति में हूं, लेकिन ये डॉक्टर बता सकते हैं कि यह ठीक है या नहीं। देखिए इंडियन क्रिकेटर्स की हॉट वाइफ्स, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग

बीसीबी के डॉक्टर देबाशीश चौधरी ने कहा, “ शाकिब कुछ दिनों में गेंदबाजी करने लगे हैं, लेकिन बैटिंग करने में उन्हें समय लगेगा। वह चोट से तेजी से उभर रहे हैं शायद 3-4 दिन वो गेंदबाजी करने लगे। अगर सब कुछ ठीक रहा था तो हम उन्हें निधास ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए देखेंगे।’’

Advertisement

निधास ट्रॉफी का पहला मुकाबला 6 मार्च को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और फाइनल मैच 18 मार्च को होगा। यह सभी मुकाबले श्रीलंका के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार