7 अप्रैल, राजकोट (CRICKETNMORE)। दो बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर और सुरेश रैना की गुजरात लायंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। आईपीएल में अबतक केकेआर दो दफा गुजरात लायंस की टीम से भिड़ी है और दोनों दफा हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज होने वाला मैच केकेआर के लिए बेहद ही अहम है। इसके लिए केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर अपनी टीम को जीताने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

Advertisement

जहां एक तरफ गंभीर आज का मैच किसी भी हाल में जीतना चाहेगें ऐसे में गंभीर के लिए मैच से पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है। केकेआर के सबसे बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन श्रीलंका में टी- 20 सीरीज खेलने के बाद भारत पहुंच गए हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

गौतम गंभीर किसी भी हाल में शाकिब अल हसन को अंतिम ग्यारह में खेलाकर गुजरात लांयस की टीम पर दबाव डालना चाहेगें। आपको बता दें शाकिब अल हसन केकेआर के लिए हमेशा बेहद अहम साबित हुए हैं उन्होंने अबतक केकेआर के लिए आईपीएल में 10 मैच खेलकर 114 रन के अलावा 5 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावाअबतक के आईपीएल करियर में शकिब अल हसन ने 42 मैचों में 43 विकेट चटकाए हैं और 467 रन बनाए हैं।

वैसे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी- 20 में श्रीलंका को 45 रन से हराने में शकिब अल हसन काफी अहम साबित हए थे और 31 गेंद पर 38 रन की पारी के अलावा केवल 24 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए थे। अब देखना होगा कि गंभीर आज होने वाले अहम मैच में शकिब का फायदा उठाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार