10 जून, कार्डिफ (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ सोफिया गार्डन में खेले गए मुकाबले में शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह की जोड़ी ने मिलकर बांग्लादेश के लिए वन डे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। 

Advertisement

शाकिब और महमूदुल्लाह ने मिलकर बांग्लादेश के लिए वन डे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुश्किल में फंसी बांग्लादेश के लिए इन दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 224 रन की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप की।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

इससे पहले ये रिकॉर्ड तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम की जोड़ी के नाम था। जिन्होंने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में तीसरे विकेट के लिए 178 रन की पार्टनरशिप की थी।

न्यूजीलैंड के 265 रन के जवाब में उतरी बांग्लादेश की शुरूआत बहुत ही खराब रही और उसने अपने टॉप 4 विकेट सिर्फ 33 रन पर ही गवां दिए। जिसके बाद शाकिब और महमूदुल्लाह ने मिलकर बांग्लादेश की पारी को संभाला और अपनी टीम को जीत दिलाई। 

इस मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से बाहर कर दिया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार