इंदौर, 14 नवंबर | भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को अभी तक उल्टा साबित किया है। टॉस अलावा बांग्लादेश के लिए एक अच्छी बात यह भी रही कि भारतीय खिलाड़ियों ने उसके बल्लेबाजों के कुछ कैच टपकाए। बावजूद इसके भारत ने पहले दिन गुरुवार के दूसरे सत्र का खेल ख्तम होने तक बांग्लादेश के साथ विकेट 140 रनों पर ही टपका दिए हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने दूसरे सत्र के आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिए।

 
Advertisement

शमी ने पहले सैट बल्लेबाज मुश्फीकुर रहीम (43) को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर मेहेदी हसन मिराज को एलबीडब्ल्यू कराए। यह दोनों विकेट 140 के कुल स्कोर पर ही गिर। रहीम ने संघर्ष करते हुए 105 गेंदों का सामना किया और चार चौकों सहित एक छक्का लगाया।

रहीम अभी तक टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे हैं लेकिन इसमें विराट कोहली का योगदान रहा है जिन्होंने पहले सत्र में रहीम का कैच छोड़ दिया था। पहले सत्र में अजिंक्य रहाणे ने मोमिनुल हक का कैच भी छोड़ा था लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे सत्र में मोमिनल को बोल्ड कर बांग्लादेश को 99 के कुल स्कोर पर चौथा झटका दिया। उन्होंने रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।

इसी के साथ अश्विन भारतीय जमीन पर सबसे तेजी से 250 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बन गए। उनसे आगे अनिल कुंबले और हरभजन सिंह हैं।

अश्विन ने इसके बाद महामुदुल्लाह का भी विकेट लिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 रन बनाए। उनका विकेट 115 रनों पर गिरा।

Advertisement

अभी तक भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा है। शुरुआत में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को ईशांत शर्मा और उमेश यादव की गेंदों को समझने में ही मुश्किल हो रही थी। तीन ओवर तक बांग्लादेश का खाता भी नहीं खुला था।

इसी जद्दोजहद में यादव ने कायेस को पहली स्लिप पर रहाणे के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई। कायेस ने 18 गेंदों छह रन बनाए और वह टीम के 12 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए।

ईशांत ने भी अगले ओवर में अपनी मेहनत को सार्थक किया। उन्होंने शादमान को विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। इस समय भी टीम का स्कोर 12 था और शादमान भी छह रन बनाकर पवेलियन लौट रहे थे।

Advertisement

कप्तान मोमिनुल और मोहम्मद मिथुन ने की जोड़ी के सामने टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 19 रन ही जोड़ सकी। विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव किया और शमी ने 31 के कुल स्कोर पर मोहम्मद मिथुन को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। मिथुन ने 36 गेंदों पर 12 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार