ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील करते हुए कहा है कि वह भारत के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग डे मैच का वेन्यू मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) को ही रखे। विक्टोरिया राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार उछाल हो रहा है जिसके कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पर काले बादल छा रहे हैं।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस सप्ताह भारत के साथ होने वाली सीरीज का कार्यक्रम जारी कर सकती है जिसमें चार टेस्ट मैच शामिल हैं और ऐसी संभावना है कि एमसीजी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी खो सकता है।

Advertisement

वॉर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्रिकेट दुनिया में फुटबाल के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल है और ऑस्ट्रेलिया के खेल कैलेंडर में बॉक्सिंग डे सबसे बड़ा दिन। हमें पूरी कोशिश करना चाहिए कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच एमसीजी में ही हो।"

वेबसाइट की ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड ओवल को लगातार दो टेस्ट मैचों, दिन-रात टेस्ट मैच और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी करनी थी।

डब्ल्यूए सरकार के प्रीमियर मार्क मैक्गोवन ने कहा, "हमें नहीं लगता कि यह सही होगा कि एक टीम एक जोखिम भरी जगह से आए और फिर क्वारंटीन से बाहर आम स्थिति में ट्रेनिंग में हिस्सा ले और फिर एक अन्य राज्य में मैच खेलने जाए।"

उन्होंने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो मॉडल रखा है उसमें काफी जोखिम है। हमें सर्तक रहना होगा और सही चीजें करनी होंगी और गैरजरूरी जोखिम नहीं लेने होंगे।"

Advertisement

बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपील करते हुए कहा कि है वह उनके खिलाड़ियों को बायो बबल में ट्रेनिंग करने की अनुमति दे, लेकिन पर्थ में ऐसा संभव नहीं है।

सीए के प्रवक्ता ने कहा, "हमें डब्ल्यूए सरकार की क्वारंटीन की सख्त स्थिति और सीमाओं पर की गई व्यवस्था को लेकर ध्यान देना होगा।"

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से लौटने के बाद पर्थ में क्वारंटीन नहीं होगी।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां वो तीन मैचों की टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेल रही है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार