ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने आईपीएल 2023 सीजन में अब तक के सबसे चार इम्पैक्टफुल प्लेयर्स को चुना है। वॉटसन का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वॉटसन ने इम्पैक्टफुल प्लेयर के तौर पर डु प्लेसिस के अलावा तीन भारतीय खिलाड़ियों को भी अपनी पसंद बताया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और अपने चार इम्पैक्टफुल प्लेयर को चुनते हुए आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल, गुजरात टाइटंस के गन गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, और मुंबई इंडियंस के अनुभवी फिरकी गेंदबाज़ पीयूष चावला का नाम लिया।

Advertisement

बता दें कि वॉटसन द्वारा चुने गए चारों ही खिलाड़ी आईपीएल में खूब धूम मचा रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस अब तक सीजन में 10 मैचों में 56.78 की औसत से कुल 511 रन ठोक चुके हैं। वहीं 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने भी 11 मैचों में 43.36 की औसत से कुल 477 रन बनाए हैं। यह युवा खिलाड़ी सीजन में एक शतक और 3 अर्धशतक ठोक चुका है।

बात करें अगर मोहम्मद शमी और पीयूष चावला की तो गुजरात टाइटंस के लिए शमी ने 11 मैचों में 19 विकेट झटके हैं। इस साल शमी का बॉलिग इकोनॉमी 7.23 की रही है और वह लगभग हर मैच में अपनी टीम को नई गेंद से सफलता दिलवाते नजर आए हैं। पीयूष चावला ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। चावला ने 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार