नई दिल्ली, 17 मार्च (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वॉटसन ने कहा है कि पाकिस्तान शुक्रवार को वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगा क्योंकि नाकआउट में वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता आया है। वॉटसन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘वे बेहतरीन क्रिकेट खेल सकते हैं। मैने पहले भी देखा है लेकिन वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी भी उतनी ही तेजी से मारते हैं।’’
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि पाकिस्तानी टीम इतनी खतरनाक है, खासकर नाकआउट मैचों में। उनके पास कुछ मैच विनर हैं और एक बार फार्म में आने पर उन्हें रोकना मुश्किल होता है।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने घरेलू दर्शकों के सामने पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगा जहां उसका सामना गत चैम्पियन भारत या बांग्लादेश से होगा।
Advertisement
एजेंसी