ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पहली पारी में 296 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई जिसका मतलब ये हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी के आधार पर 173 रनों की बड़ी लीड मिल गई। हालांकि, ये लीड और भी बड़ी हो सकती थी मगर तीसरे दिन भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने शतकीय साझेदारी करके भारत को थोड़ा वापसी का मौका दिया।

Advertisement

रहाणे शतक से चूक गए और 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने कई जीवनदान मिलने के बाद एक अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, उनका ये अर्द्धशतक इतना आसान नहीं था। उन्होंने ये अर्द्धशतक बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें पैट कमिंस के खिलाफ गेंद को शरीर पर खाते हुए भी देखा गया।

Advertisement

भारतीय पारी के 42वें ओवर में पैट कमिंस ने एक नहीं बल्कि दो बार शार्दुल को चोटिल किया। इस दौरान शार्दुल दर्द से तड़पते हुए भी दिखे मगर उन्होंने हौंसला नहीं हारा और वो विकेट पर लड़ते रहे। शार्दुल ने ये हिम्मत दिखाकर फैंस को चेतेश्वर पुजारा की याद दिला दी। पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पुजारा ने भी कुछ ऐसे ही शरीर पर गेंदें झेलकर भारत को मैच जितवाने में भूमिका निभाई थी।

हालांकि, शार्दुल का ये संघर्ष भारत को शायद जीत ना दिला पाए लेकिन उनकी ये पारी फैंस शायद आने वाले समय में कभी नहीं भूलेंगे। अगर इस मैच की बात करें तो भारत पहली पारी के आधार पर 173 रन पीछे है और अब यहां से गेंदबाजों को कोई करिश्मा करना होगा और अगर ऑस्ट्रेलिया ने अपने विकेट नहीं गंवाए तो भारत के लिए ये टेस्ट मैच बचाना मुश्किल होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार