भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इस समय घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शार्दुल ठाकुर मुंबई के लिए हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा क्वार्टर फाइनल खेल रहे हैं और इस मुकाबले में उन्होंने हरियाणा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

ये शार्दुल की धाकड़ गेंदबाजी का ही असर था कि मुंबई की टीम पहली पारी के आधार पर 14 रन की बढ़त लेने में भी सफल रही। मुंबई की टीम ने पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 315 रन बनाए थे जिसके जवाब में हरियाणा की टीम 301 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ने 18.5 ओवर में 58 रन देते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

ठाकुर पिछले काफी समय से बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन भारतीय चयनकर्ता फिलहाल उनके साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं। शार्दुल को हाल ही में चुनी गई चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी नहीं चुना गया जबकि गेंद के साथ वो जिस लय में चल रहे हैं वो भारतीय टीम के लिए एक एसेट साबित हो सकते हैं।

अगर इस मैच में शार्दुल की बल्लेबाजी की बात करें तो पहली पारी में उन्होंने 15 रन बनाए। अभी शार्दुल के पास बल्ले और गेंद के साथ एक-एक पारी है और वो चाहेंगे कि ना सिर्फ अपनी टीम की जीत में भूमिका निभाएं बल्कि खुद भी ऐसा प्रदर्शन करें कि उनके प्रदर्शन की गूंज चयनकर्ताओं तक पहुंचे। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में 11 फरवरी तक बदलाव हो सकता है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव करने के मूड में है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार