दुबई, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| शशांक मनोहर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर आठ माह पहले ही इस पद पर नियुक्त हुए थे। हालांकि, उनके इस्तीफे को आईसीसी ने अभी औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। 

Advertisement

मनोहर (59) पिछले साल सर्वसम्मति से आईसीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे। इस पद पर उनका दो साल का कार्यकाल मई, 2018 में समाप्त होना था। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की प्रति बुधवार को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन को भेजी। 

अपने पत्र में मनोहर ने कहा, "बोर्ड के मामलों और सदस्यों से संबंधित मामलों को तय करने के लिए मैंने निष्पक्ष रूप से सभी निदेशकों के समर्थन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।"

मनोहर ने कहा, "लेकिन अब, निजी कारणों से आईसीसी के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालना मेरे लिए संभव नहीं है, इसलिए इस पद से तुरंत प्रभाव के साथ अपना इस्तीफा दे रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी निदेशकों, आईसीसी के प्रबंधन और स्टॉफ को मेरे समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। आशा है कि भविष्य में आईसीसी अधिक ऊंचाई हासिल करेगी।"

Advertisement

पिछले साल आईसीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्त होने के बाद से ही मनोहर ने बीसीसीआई, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा उनकी शक्तियों को अधिक इस्तेमाल किए जाने पर अंकुश लगाने की कोशिश की थी। 

आईसीसी ने पिछले माह संशोधन के साथ नए संविधान को सैद्धांतिक रूप से पास किया था, जिसमें बीसीसीआई, सीए और ईसीबी को मिली अतिरिक्त वित्तीय शक्तियों और प्रभाव में सुधार किया गया था। 

इस नए संविधान पर अंतिम निर्णय आईसीसी बोर्ड की अगले माह होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार