26 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने के कारण धवन टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। ऐसे में धवन ने बैंगलोर में रहकर अपनी फिटनेस को ठीक किया। अब धवन एक बार फिर क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।

Advertisement

शिखर धवन अपनी फिटनेस को टेस्ट करने के लिए डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में भी शिरकत करने वाले हैं। आपको बता दें कि धवन कंधे में चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए थे। 

Advertisement

अब धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। धवन ने अपने वापसी का ऐलान बेहद ही फिल्मी स्टाइल में किया है। धवन ने इंस्टाग्राम पर गब्बर बनकर फैन्स से पूछा कि ' कितने बॉलर थे।'

शिखर  धवन घुड़सवारी करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि कितने बॉलर थे, गब्बर इज बैक। गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 12 मार्च से होना है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार