चोटों से परेशान दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में अपना कंधा चोटिल कर बैठे। उन्हें दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। वह मैदान से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे। उनके स्थान पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कप्तानी की और टीम को 13 रनों से जीत दिलाई।

Advertisement

अय्यर राजस्थान की पारी के एनरिक नॉर्खिया द्वारा डाले गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका रोकने के दौरान चोटिल हो गए थे। 

Advertisement

मैच के बाद धवन ने अय्यर के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "श्रेयस थोड़े दर्द में हैं। हमें उनके बारे में कल पता चलेगा। उनका कंधा हिल रहा है, यह अच्छी बात है।"

बता दें कि दिल्ली की टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है। अमित मिश्रा और इशांत शर्मा पहले ही चोट के काऱण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत हैमस्ट्रिंग में खिचाव के कारण कम से कम एक हफ्ते के लिए बाहर हैं। ऐसे में अगर कप्तान अय्यर की चोट गंभीर हुई तो यह शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली की टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। 

मैच के बारे में धवन ने कहा, "मैं खुश हूं कि हम मैच जीत गए यह शानदार टीम प्रयास था। हमें हमेशा लग रहा था कि हमारे पास मौका है। हम जानते थे कि उनकी बल्लेबाजी में इतनी गहराई नहीं है। हम जानते थे कि अगर हमने उनके शीर्ष क्रम को आउट कर लिया तो हम उन्हें हरा सकते हैं। हमारे पास गेंदबाजी में अनुभव है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अब हमारे पास शानदार गेंदबाज एनरिक हैं। तुषार ने भी अच्छा किया।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार