7 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत के गब्बर यानि शिखर धवन ने कुलदीप यादव को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। शिखर धवन ने कहा है युजवेंद्र चहल से ज्यादा कुलदीप यादव की गेंद को समझने में परेशानी होती है।
Advertisement
धवन ने कुलदीप यादव के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि चायनामैन कुलदीप यादव की गेंद को समझने में ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि युजवेेंद्र चहल की गुगली भी समझना काफी मुश्किल है लेकिन मेरे लिए कुलदीप यादव एक रहस्यमयी गेंदबाज है।
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और अब तक 2 वनडे मैचों में 13 विकेट आपस में बांट चुके हैं।