SA vs IND 2021-22: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में अपना करियर बचाने उतरे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कमाल का कैम बैक किया है। पूरी दुनिया में गब्बर नाम से मशहूर इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आलोचकों के मुंह पर 79 रनों की पारी खेलकर करारा तमाचा जड़ा है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट फॉर्मेट से जगह गवांने के बाद शिखर धवन को लंबे समय से लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में भी मौका नहीं मिल रहा था। दरअसल भारतीय टीम में बीते समय से काफी सारे युवा सलामी बल्लेबाजों ने ओपनिंग स्लॉट के लिए दावेदारी पेश की है, जिस वजह से शिखर धवन को टीम में अपनी जगह गवांनी पड़ी थी। इस दौरान शिखर की फिटनेस भी उनके करियर में एक रौड़ा साबित हुई है। हालांकि साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में मौका मिलने पर शिखर ने ये साफ कर दिया है कि उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

Advertisement

शिखर धवन ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 84 बॉल का सामना करते हुए 79 रनों की शानदार पारी खेली है। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। शिखर इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 92 रनों की शानदारी साझेदारी की। शिखर की इस बल्लेबाजी को देखते हुए अब ये कहा जा सकता है कि भारतीय टीम के इस गब्बर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

शिखर धवन ने इससे पहले अपना लास्ट मैच श्रीलंका के दौरे पर खेला था, जब भारत की मुख्य टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही थी। अब यहां से ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शिखर आगे सीरीज के बचे हुए मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार