21 फरवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच दूसरा टी- 20 मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत की टीम पहला टी- 20 मैच जीत चुकी है। ऐसे में आज रात को हाने वाला दूसरा टी20 मैच साउथ अफ्रीकी टीम के लिए सीरीज बचाने का आखिरी मौका है।

Advertisement

ऐसे में भारत के गब्बर दूसरे टी- 20 से ठीक पहले इमोशनल हो गए हैं। शिखर धवन को अब अपने पूरे परिवार की याद आने लगी है। धवन ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया और एक प्यार मैसेज अपने परिवार के लिए लिखा।

धवन ने लिखा कि जब आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो आपको रिलाइज होता है कि आप कितना प्यार अपने परिवार से करते हैं। इसके साथ - साथ धवन ने कहा कि अब मैं बस अपने परिवार के साथ रहकर यादगार समय बिताना चाहता हूं।

धवन का साउथ अफ्रीकी धरती पर फॉर्म शानदार रहा है और वनडे में 323 रन और टी- 20 में खेले गए एक मैच में 72 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार