Shikhar Dhawan wife Ayesha Mukherjee: शिखर धवन की लाइफ में अचानक से तूफान आया जो अबतक शांत नहीं हुआ है। कुछ वक्त पहले शिखर धवन और पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच की नोंक-झोंक मीडिया के सामने खुलकर सामने आई जिसके बाद इस जोड़े ने एक दूसरे से अलग रहकर अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। बहरहाल, शिखर धवन पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग रहकर अकेले ही जीवन-यापन कर रहे हैं लेकिन, बावजूद इसके आयशा ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है।

Advertisement

शिखर धवन ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था आरोप लगाया गया था कि उनसे अलग रह रही पत्नी आयशा मुखर्जी उनका करियर बरबाद करने की धमकी दे रही हैं। शिखर धवन ने याचिका में दावा किया कि आयशा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मालिक धीरज मल्होत्रा को उनके खिलाफ मानहानिकारक संदेश भेजे हैं और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

Advertisement

इस पूरे मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से शिखर धवन को राहत की सांस मिली है। कोर्ट ने आयशा मुखर्जी को उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने पर रोक लगाते हुए अपने आदेश में कहा, 'आयशा को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रिंट मीडिया, दोस्तों या रिश्तेदारों समेत किसी भी व्यक्ति के सामने अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर धवन के खिलाफ दुष्प्रचार करने से से रोका जाता है।'

इसके अलावा कोर्ट ने शिखर धवन को उनके बेटे जोरावर से बात करने के लिए रोजाना आधे घंटे का समय दिया है। नन्हे जोरावर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में मां के साथ ही रहते हैं। बता दें कि शिखर धवन ने 2012 में आयशा के साथ शादी की थी। आयशा की पहली शादी से 2 बेटियां भी हैं जिन्हें शिखर अपनी ही बेटी की तरह प्यार करते थे। आयशा से तलाक के बाद शिखर धवन का नन्हा बेटा जोरावर अपनी मां के साथ ही रहता है। शिखर धवन जोरावर के बेहद करीब हैं और उन्हें अपने बेटे संग जमकर मस्ती करते हुए देखा जाता है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार