नई दिल्ली, 6 जून| भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि वह अपने सीमित ओवरों के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ मैदान के बाहर भी काफी अच्छे दोस्त हैं और इससे क्रिकेट के मैदान पर एक जोड़ी के रूप में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। 
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा कई वर्षों से भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। यह दोनों मैदान के अंदर ही नहीं मैदान के बाहर भी अच्छी साझेदारी शेयर करते हैं। ये दोनों 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए पारी की आगाज करते आ रहे हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर 'ओपन नेट्स विद मयंक' (अग्रवाल) के दूसरे एपिसोड की झलक शेयर की जहां रोहित ने कहा, " मैदान से कहीं ज्यादा हम मैदान के बाहर की चीजों को साझा करते हैं। हम एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं और काफी सहज रूप से एक दूसरे को समझते हैं, जोकि काफी महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " जब हम इंडिया-ए दौरे पर थे तो हम एक साथ रूम साझा करते थे। इसलिए एकसाथ होने का हमारे पास काफी इतिहास है। एक व्यक्ति के रूप में हम दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे तरीके से समझते हैं और इससे मैदान पर हमें काफी मदद मिलती है।"

दूसरी ओर धवन ने भी इसे स्वीकार किया और उम्मीद की कि आने वाले वर्षों में वे भी भारत के लिए प्रदर्शन जारी रखेंगे।

धवन ने कहा, " हम पहले दिन से ही मैदान पर काफी अच्छे दोस्त थे, खासकर तब जब हमने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए पारी की शुरूआत की थी। हालांकि, हमने इससे पहले भी एक अच्छी दोस्ती साझा की थी।"

उन्होंने कहा, " इसलिए कि मैदान पर हमारे बीच साझेदारी के दौरान भी यह देखने को मिलता है। उनके साथ यह एक शानदार सफर रहा है। मैंने इसका पूरा आनंद लिया है और उम्मीद है कि हम इसे कुछ और वर्षों जारी रख सकते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार