राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) गजब की फॉर्म में हैं। आईपीएल 2022 लीग-स्टेज मुकाबले में लगभग हर मैच में हेटमायर बल्ले से आग उगल रहे हैं और अपनी टीम के लिए एक से बढ़कर एक पारी खेल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हेटमायर ने 13 गेंदों पर 2 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 26 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले से कहीं ज्यादा अपने बालों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

Advertisement

शिमरन हेटमायर ने फ्रेंचाइजी के प्रति वफादारी दिखाने का नया तरीका खोजा है जो उनके बालों का रंग है। शिमरन हेटमायर आईपीएल से पहले अपने बालों को उसी रंग में रंग लेते हैं जो उनकी फ्रेंचाइजी का थीम कलर होता है। जैसे इस बार शिमरन हेटमायर ने अपने बालों को गुलाबी रंग में रंगा हुआ है।

Advertisement

इससे पहले जब वो दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े थे तब उन्होंने अपने बालों का कलर नीला करवा लिया था जो दिल्ली कैपिटल्स का थीम कलर था। वहीं आरसीबी में रहने के दौरान उनके बालों का रंग आरसीबी के थीम कलर पर था।

वहीं अगर केकेआर के खिलाफ मैच की बात करें तो हेटमायर लगभग हर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की यादें ताजा हो गईं।

Advertisement

ऋषभ पंत मैदान पर विकेटकीपिंग के दौरान अजीब-अजीब आवाजें निकालने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ हेटमायर के केस में भी देखने को मिला। अंत के ओवर में हेटमायर को शॉट मिस करने के बाद गुस्से में जोर से चिल्लाते हुए और अजीब सी आवाज निकालते हुए सुना गया। 20 वें ओवर में केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की शॉर्ट-पिच गेंद का सामना करते हुए, हेटमेयर मिड-विकेट क्षेत्र में शॉट खेलने से चूक गे थे। जिसके बाद हेटमायर का रिएक्शन देखने लायक था।

हेटमायर को गुस्से में नो-नो चिल्लाते और अपने स्थान पर कूदते हुए देखा गया। देखने वाले हेटमायर की प्रतिक्रिया पर खुदको हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। यहां तक ​​​​कि कमेंटेटर भी हेटमायर के रिएक्शन के बाद मजे लेते हुए सुनाई दिए।

Advertisement

शिमरोन हेटमायर ने अब तक आईपीएल 2022 के 6 मैचों में 74.33की औसत और 179.84 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। वहीं उनके पूरे आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 158.80 की शानदार स्ट्राइक रेट से 37 मैचों में 740 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार