टी-20 वर्ल्ड कप दो बार जीत चुकी वेस्टइंडीज की टीम शनिवार (6 नवंबर) को आबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है। इस मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

दरअसल, जॉश हेज़लवुड की गेंद पर वो आउट थे लेकिन अंपायर के उंगली खड़ी करने से पहले ही वो पवेलियन की तरफ चलते बने। हेटमायर की इस खेल भावना को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है और इस घटना का वीडियो आईसीसी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

Advertisement

ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी जब हेज़लवुड ने बाउंसर डाला और गेंद हेटमायर के बल्ले का किनारा लगकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों में चली गई। इससे पहले की अंपायर कंगारू खिलाड़ियों की अपील का जवाब देते, हेटमायर ने पवेलियन की तरफ चलना शुरू कर दिया।

हेटमायर को पवेलियन की तरफ जाता देख अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दे दिया। ज़ाहिर है कि अगर हेटमायर खुद से पवेलियन की तरफ ना जाते तो शायद ऑस्ट्रेलिया को रिव्यू का सहारा लेना पड़ता लेकिन हेटमायर की इस हरकत ने उन्हें हीरो बनाने का काम किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार