पूरी दुनिया जानती है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मैदान पर तगड़े प्रतिद्वंद्वी थे। बीते सालों में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के अंदर कई भयंकर लड़ाइयां देखने को मिली थी। ऐसी ही एक टक्कर देखने को मिली थी जब साल 1999 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर मोहाली के मैदान में हुई थी।

Advertisement

इस मैच के दौरान शोएब अख्तर ने गांगुली की पसलियों को निशाना बनाया था और एक बार तो गेंद गांगुली की पसलियों पर भी जा लगी थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इस घटना को बीते तो कई साल हो गए हैं लेकिन इसी बीच, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अब खुलासा किया है कि उस मैच से पहले एक टीम मीटिंग हुई थी जिसमें अख्तर को स्पष्ट रूप से भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट-पिच डिलीवरी और उनके शरीर पर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया था।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के 'फ्रेनमीज' पर वीरेंद्र सहवाग से बात करते हुए अख्तर ने कहा, 'मैं हमेशा एक बल्लेबाज के सिर और पसलियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। हमने गांगुली को उनकी पसलियों पर निशाना बनाने का फैसला किया था। दरअसल, हमारी टीम मीटिंग में ही यह तय हो गया था कि मैं किस तरह से बल्लेबाजों को हिट करने की कोशिश करूंगा, इस पर चर्चा हुई थी। मैंने पूछा, "क्या मैं उन्हें आउट नहीं कर सकता?'। वो बोले, 'नहीं। आपके पास बहुत गति है। आप बस बल्लेबाजों को हिट करने की कोशिश करें, हम उन्हें आउट करने का ध्यान रखेंगे।”

अख्तर के इस खुलासे के बाद पास में बैठे सहवाग ने कहा, "मुझे यकीन है कि गांगुली इस इंटरव्यू को सुन रहे होंगे।" इसके बाद अख्तर ने सहवाग से कहा कि वो गांगुली से पहले ही इस बात का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने बाद में गांगुली से कहा था कि हमारी प्लानिंग आपको पसलियों में निशाना बनाने की थी, ना कि आपको आउट करने की।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार