2 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पूर्व अभिनेत्री और वर्तमान में लेखिका शोभा डे ने अपने ट्विटर पर एक ऐसी बात लिखी है जिसे पढ़कर आपको यकिन नहीं होगा। आपको बता दें कि शोभा डे ने ओलपिंक के समय भी भारतीय एथलीट के बारे में आपत्तीजनक बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। धन और अवसर की ये कैसी बर्बादी है? शोभा डे के इस ट्विट के बाद काफी हो हंगामा बरपा था ।
अब एक बार फिर शोभा डे ने एक ट्विट कर फिर से सुर्खिया बटोर रही हैं। इस समय जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए ईनामों की बौछाड़ हो रही है तो वहीं शोभा डे ने ट्विट करते हुए लिखा है कि " हे भगवान, आपसे विनती है कि हमारी महिला क्रिकेटरों को पैसों के प्रति लालची बनने से बचा लिजिएगा क्योंकि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इसी विडंवना का शिकार हो गए हैं। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS
शोभा डे ने अपने ट्विट के जरीए सीधे तौर पर भारत के खिलाड़ियों पर ताना कसा है कि वो सभी क्रिकेटर सिर्फ पैसे के लिए खेलते हैं।
Oh Lord! Please protect our amazing women cricketers from crass commercialisation and greed that has ruined most of our Boys in Blue.
— Shobhaa De (@DeShobhaa) August 1, 2017