South Africa Women vs India Women: भारतीय गेंदबाज श्री चरणी (Shree Charani) ने रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। चरणी ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
तोड़ा अफरीदी औऱ ताहिर का रिकॉर्ड
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में चरणी के तीन मैच के बाद 10 विकेट हो गए हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप (महिला/पुरुष) इतिहास में पहले तीन मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वली गेदंबाज बन गई हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शाहीद अफरीदी, डियान डेविड, इमरान ताहिर, मुस्तफिजुर रहमान औऱ सैम कुरेन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहले तीन मैचों में 9 विकेट लिए थे।
भारत के खिलाफ भी रचा इतिहास
बतौर भारतीय एक महिला टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी चरणी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई है। इससे पहले पूनम यादव ने 2020 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट हासिल किए थे। आने वाले मुकाबलों में चरणी के पास उनको पछाड़ने का मौका होगा।
T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट
10 - पूनम यादव (2020)
10 - श्री चरणी (2026)
9 - डायना डेविड (2010)
8 - पूनम यादव (2014)
8 - पूनम यादव (2018)
8 - राधा यादव (2018)
गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। जीत में कमाल किया साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मैरिजन कैप ने, जिन्होंने पहले गेंदबाजी में दो विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 45 गेंदों में नाबाद 81 रन की तूफानी पारी खेली।